अंबाला। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को लेकर शहजादपुर वार्ड 12 की बीडीसी मेम्बर मनीषा गुप्ता ने कहा कि यह एक सार्थक और ऐतिहासिक कदम है, जिससे गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। बीडीसी मेम्बर मनीषा गुप्ता ने कहा यह योजना सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण की प्रतिबद्धता को दशार्ती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना में आवेदन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभ उठा सकें। बीडीसी मेम्बर मनीषा गुप्ता ने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराएं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। यह योजना उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है। हमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए यह योजना लागू की।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को मिलेंगे 2100, बीडीसी मेंबर मनीषा गुप्ता बोलीं महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ



