अंबाला में चल रही जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता अंबाला में लड़कियों की अंडर 14 हैंडबॉल प्रतियोगिता में खंड अंबाला छावनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करधान की अहम भूमिका रही और विद्यालय से 5 लड़कियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ।। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को बधाई और आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने बताया कि यह सब विद्यायल के खेल शिक्षक अमनदीप सिंह एवं कुसुम खेल प्रशिक्षक की मेहनत और प्रधानाचार्य के आशीर्वाद से संभव हो पाया ।