यमुना नदी का लगातार बढ़ रहे जल स्तर से रेनीवेल को खतरा पैदा हो गया है। अभी भी नदी का पानी कई रेनीवेल की चारदीवारी तक पहुंच गया है। कई रेनीवेल के रास्ते में नदी का पानी भरा हुआ है। बुधवार सुबह यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। ऐसी स्थिति में रेनीवेल के अंदर पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो पेयजल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
फरीदाबाद में यमुना के बढ़ते जल स्तर से खतरे में रेनीवेल
