जींद। सफीदों स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने रामपुरा रोड पर शनिवार को महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम लगाए महिलाओं का कहना था कि लोक अदालत में बिजली बिलों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही गई थी लेकिन कोई नही आया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीएम कार्यालय में कोई लोक अदालत न होने की बात कही। जिस पर महिलाएं शांत हो गई और वापस लौट गई।
सफीदों स्थित लघु सचिवालय में काफी संख्या में महिलाएं अपने बिजली बिलों को ठीक करवाने के लिए पहुंची लेकिन काफी देर तक यहां सुनवाई के लिए कोई नही मिला। जिस पर महिलाएं रामपुरा रोड पर आ गई और सड़क के बीचोंबीच बैठ कर जाम लगा दिया। जाम लगाए महिलाओं ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि लोक अदालत में उनके बिजली बिलों व अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन यहां कोई अधिकारी सुनने वाला नही था। समस्या के समाधान होने की सोच कर व ठंड के बीच सुबह ही एसडीएम कार्यालय पहुंच गई थी। जब उन्होंने यहां पता किया तो न तो उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी मिली और न ही किसी ने उनकी समस्या का समाधान किया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बताया गया कि कोर्ट में लोक अदालत लगी है। एसडीएम कार्यालय में किसी तरह की लोक अदालत का आयोजन नही किया गया है। अफवाह या गलत जानकारी के चलते महिलाएं एसडीएम कार्यालय में पहुंच गई हैं। शनिवार को कार्यालय की छुट्टी होने के कारण कोई भी अधिकारी नही है। जिस पर महिलाएं शांत हो गई जाम खोल दिया। सफीदों शहरी एसडीओ अंकुश गर्ग ने स्पष्ट किया कि सरकार अथवा विभाग की तरफ से ऐसी कोई हिदायत जारी नहीं हुई है। अगर भविष्य में सरकार अथवा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हित से संबंधित कोई भी हिदायत जारी होगी तो उसकी जानकारी अवश्य दी जाएगी।
बिजली उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न देकर बिजली बिल का करें नियमित भुगतान : अमित सिंह
बिजली बिल माफी को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर विराम लगाते हुए डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता अमित सिंह ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में सरकार अथवा बिजली विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की बिजली बिल अथवा ब्याज माफी की कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता गलत जानकारी के आधार पर अपने बिजली बिल माफ कराने के उद्देश्य से बिजली बोर्ड तथा प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बिजली बिल समय पर जमा करना प्रत्येक उपभोक्ता का कर्तव्य है। नियमित रूप से बिजली बिल भरने से न केवल विभागीय कार्यों में सुगमता रहती है बल्कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी रहती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बिजली बिल निर्धारित तिथि के भीतर जमा कर एक जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। साथ ही किसी भी प्रकार की योजना या छूट से संबंधित जानकारी केवल विभाग की आधिकारिक सूचना अथवा अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें। यदि किसी उपभोक्ता को अपने बिजली बिल से संबंधित कोई समस्या या संशय है तो वे संबंधित बिजली कार्यालय में संपर्क कर विधिवत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।