प्रशिक्षण कार्यशाला में आगामी पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य जमीनी स्तर पर बिना किसी त्रुटि के पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर सतपाल, निर्वाचन कानूनगो ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमों, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं डॉ. हरी सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से गणना फार्मों का सही उपयोग, मतदान केंद्रों का युक्तीकरण, फैमिली मैपिंग, निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक एवं अंतिम प्रकाशन, आपत्तियों एवं अपील प्रक्रिया, पर्यवेक्षण एवं जांच व्यवस्था, राजनीतिक दलों की सहभागिता तथा बीएलओ ऐप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बीएलओ प्रशिक्षण शिविर को विधानसभा क्षेत्रवार 50-50 अधिकारियों के समूह में विभाजित कर कुल तीन सत्रों में आयोजित किया गया, जिससे प्रत्येक अधिकारी को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।



