आई.बी.पीजी कॉलेज में गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज  प्राचार्या डॉ. शशी प्रभा मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि आर्ट और क्राफ्ट एक ऐसा विषय है जिसके द्वारा हमें अपनी छिपी हुई प्रतिभा का पता चलता है। कार्यशाला के पहले दिन करवा चौथ त्यौहार के लिए थाली सजाना सिखाया गया। करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली का विशेष महत्व है क्योंकि पूजा के दौरान महिलाएं थाली बदलती हैं। अपने हाथों से सजाई गई थाली अपनी माता, भाभी या बहिन को उपहार देते हैं तो बात ही कुछ और है। विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामग्री का इस्तेमाल करके विभिन्न तरीके से थाली सजाना सिखाया गया | सजावटी सामान बनाने में निपुण होकर आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे इस कार्य को पढ़ाई के साथ-साथ आय उपार्जन करने का साधन बनायें व अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं कर सकें । पीडिलाइट कंपनी से मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने विद्यार्थियों को आश्वश्त किया कि जब भी किसी भी छात्र को ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए उनकी जरूरत होगी तो वह विद्यार्थियों की हर संभव मदद करेंगी। कार्यक्रम में डॉ. अर्पणा गर्ग ,डॉ. सुनीता ढांडा, अंशिका आदि उपस्थित रहे।