फतेहाबाद।अध्यापकों के लंबित मामलों के निपटारे को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रधान राजपाल मिताथल की अध्यक्षता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद अनीता बाई से मिला और मांग पत्र सौंपा।
संघ के जिला सचिव देसराज माचरा ने बताया कि सभी जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी की जाए। मुख्य शिक्षक के जिला में जितने पद बनते हैं, उन पर पदोन्नति हो। लंबित एसीपी मामले, एलटीसी मामले, लंबित मेडिकल बिल के मामले तुरंत निपटाएं जाएं। मिड डे मील वर्कर एवं हेल्पर का समय पर मानदेय जारी किया जाए। स्कूलों में भारी मात्रा में मिड डे मील का सामान भेजा गया है जिसका रखरखाव करना अध्यापकों के लिए मुश्किल हो जाता है। मिड डे मील की कुकिंग राशि भी जारी की जाए। स्कूलों में जो सामान भेजा गया है, उसकी कीमत बारे जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में मासिक खर्च का हिसाब लगाने में बड़ी दिक्कत आ रही है। भविष्य में हर स्कूल की मांग के अनुसार मिड डे मील का सामान भेजा जाए या राशि उपलब्ध करवाई जाए। जिला प्रधान राजपाल मित्ताथल ने बतायाकि बच्चों के लिए जो चॉकलेट दी जाती है, उनके रखरखाव में भी अध्यापकों को समस्या आती है। जिन स्कूलों में मुखिया नहीं है, उन स्कूलों की डीडी पावर स्कूल इंचार्ज अध्यापक को दी जाए ताकि स्कूल के आर्थिक मामले समय पर निपटाए जा सकें। डीईईओ ने मामलों के हल के लिए कुछ समय मांगते हुए कहा कि अध्यापकों के सभी मामले हल किए जाएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने मांग की कि जो अध्यापक पदोन्नत हो चुके हैं, उनकी एसीपी जल्द से जल्द लगाई जाएं। इस बारे में पूर्व अधिकारी ने केस भी मांगे थे लेकिन अभी तक उन पर कार्यवाही नहीं हुई है । संघ के पदाधिकारियों ने 12 फरवरी की हड़ताल के बाद पुन: मुलाकात करने के लिए कहा है। आज के प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ प्रधान डॉ. नीतू डूडेजा, फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान हरपाल हुडा, ब्लॉक सचिव मुरारी लाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोठड़ा, ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य पूजा बुद्धिराजा शामिल रहे। संगठन की तरफ से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को संगठन की डायरी भेंट की गई।