लोहारू। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वामा विद्यालय में लीगल लिट्रेसी क्लब द्वारा प्राचार्या पूनम श्योराण के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। लीगल लिट्रेसी क्लब प्रभारी राजीव वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में लीगल लिट्रेसी क्लब द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का मूल मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” है। स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय एकता और सनातन धर्म के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में दिए गए व्याख्यान हम सभी के लिए जीवन का मूल मंत्र हैं और विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में अपना योगदान देना चाहिए। प्राचार्या पूनम श्योराण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन के सिद्धांत अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सजगता और राष्ट्रीय एकता के लिए अपने आप को समर्पण की भावना रखनी चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या पूनम श्योराण, लीगल लिट्रेसी क्लब प्रभारी राजीव वत्स, प्रवक्ता रचना सोनी, कंचन, उमेद सिंह, सुनीता, कपिल व भविष्य आदि उपस्थित थे।
लोहारू में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
