उन्होंने कहा कि ये कमेटी अपने-अपने वार्ड में नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि स्वच्छता के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की और मुख्यमंत्री नायब सिंह के स्वच्छ हरियाणा के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में समाज के सहयोग से अपने प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के सपने को पूरा किया जा सके।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार वार्ड वाइज कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही एक-एक अधिकारी को भी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। प्रशासन, समाज और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निश्चित रूप से कैथल जिला को स्वच्छता में अव्वल स्थान पर लाया जाएगा। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन सीमा देवी, पार्षद, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।



