अंबाला। सेंट जोसेफ स्कूल की डिप्टी डायरेक्टर आशिमा किरण बनर्जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 20 दिसंबर 2025 को ‘जॉय आॅफ गिविंग’ अभियान के अंतर्गत समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस मानवीय पहल के तहत विद्यार्थियों ने झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान कपड़े, स्टेशनरी, टोफियाँ तथा दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएँ प्रदान की गईं, जिससे ठंड से ठिठुरते बच्चों में सर्दी के कपड़े पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान आ सकी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील रहने, सहानुभूति एवं करुणा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो मानवता की सेवा का मार्ग दिखाए। इस अभियान में अभिभावको ने खासकर माताओं के अपनी नई- नई साडियाँ देकर अपना भरपूर योगदान दिया। ‘जॉय आॅफ गिविंग’ अभियान न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा। यह कार्यक्रम सेंट जोसेफ स्कूल की सामाजिक प्रतिबद्धता और संस्कारयुक्त शिक्षा के उद्देश्य को साकार करता है। डिप्टी डायरेक्टर मैडम ने संदेश दिया कि ‘जो खुद के लिए जीते हैं उसे जीना कहते हैं और जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाकर जिए उसे जिंदगी कहते हैं।’