बाबा प्रयाग गिरी शिवालय मन्दिर ट्रस्ट की मीटिंग शिवालय ट्रस्ट व शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में पड़ाव मंदिर में हुई। इस मीटिंग में शिवालय मंदिर में नवरात्रों की पूजा की तैयारी पर विचार किया गया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा प्रयाग गिरी शिवालय मन्दिर में 22 सितंबर से नवरात्रों पर विशेष पूजा व अखंड ज्योत जलाई जाएगी। शिवालय मंदिर में 28 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे से माता जी का भव्य भजन समारोह का कार्यक्रम होगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि 108 भक्तों द्वारा अखंड ज्योत जलाई जाएगी और सुबह-शाम हर रोज दो समय भजन-कीर्तन व प्रसाद का कार्यक्रम रहेगा और 1 अक्टूबर को रामनवमी के दिन विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
नवरात्रों पर विशेष पूजा व अखंड ज्योत जलाई जाएगी- बजरंग गर्ग



