एसडी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना बाजार में बच्चों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों प्रगुण, अंजली, सात्त्विका दुबे ,वंशिका, रितिका, नव्या, हरीश और माही ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सुंदर वाणी तथा भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति, प्रकृति, नैतिक शिक्षा और प्रेरणादायक विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंडलास, सोनाक्षी, ज्योति उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति नरूला बहल और अतिथिगणों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा विजयी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं।
एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में बच्चों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता का किया आयोजन



