अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी की मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इनर व्हील क्लब (न्यू जन उत्कर्ष 2025-26) के सहयोग से दिनांक 23 फरवरी 2026 को विज्ञापन रचनात्मकता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास तथा व्यावसायिक दक्षता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नैन्सी चोपड़ा (टीचर इंचार्ज, मैनेजमेंट एसोसिएशन एवं इनर व्हील क्लब) रहीं। उनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता, विपणन कौशल तथा प्रस्तुतीकरण शैली को विकसित करना था। प्रतिभागियों को किसी उत्पाद के लिए आकर्षक एवं हास्यपूर्ण प्रतीक-चिह्न (लोगो) तथा प्रभावशाली नारा (टैगलाइन) तैयार करने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशक्ति और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक के रूप में डॉ. रेनु शर्मा, डॉ. छवि किरण तथा सुश्री कवलिन भरेज शामिल रहे।उन्होंने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण, रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान “सुनिधि, द्वितीय स्थान “अवनीत” और तृतीय स्थान “दिव्या “ने प्राप्त किया।कॉलेज प्रवक्ता डॉ लीना गोयल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।
सनातन धर्म कॉलेज में विज्ञापन रचनात्मकता प्रतियोगिता, सुनिधि प्रथम



