जींद। सर्व बूरा सिरोही खाप का 13वां स्थापना दिवस दो मार्च को झज्जर जिले के कालियावास गांव में मनाया जाएगा। इसे लेकर पदाधिकारियों ने खाप के गांवों में न्यौता दिया। सर्व बूरा खाप के राष्ट्रीय प्रधान रणवीर सिंह बूरा, महासचिव रमेश कुमार, कैशियर वेदप्रकाश खोखरी, प्रेस प्रवक्ता आनंदराज सिरोही समेत कार्यकारिणी के सदस्य सोमवार को घोघडिय़ां गांव में पहुंचे। पदाधिकारियों ने बताया कि दो मार्च को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक कालियावास की मेन चौपाल में कार्यक्रम होगा। इसमें बूरा सिरोही गोत्र के बड़े अफसरों, अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों, बिना दहेज शादी करने वाले युवाओं समेत अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सर्व बूरा सिरोही खाप रस्म पुरस्कार सम्मानित किया जाएगा। यहां खाप के गांवों के काफी लोग पहुंचेंगे। इस दौरान घोघडिय़ां गांव के हरनारायण बूरा, एडवोकेट यज्ञदीप बूरा, अशोक बूरा, रामस्वरूप, ओम, विश्वास बूरा, सतबीर, गुरमेलए बलबीर भी खास तौर पर मौजूद रहे। सर्व बूरा सिरोही खाप द्वारा डीजे पर पाबंदी, मृत्युभोज बंद करने, सात दिन का शोक मनाने, पगड़ी के 10 रुपये लेने, रिश्तेदारों को दाह संस्कार में न बुलाने, मृतक की शरीर पर कफन के अलावा कीमती चद्दर न डालने आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा दहेजप्रथा, पानी व्यर्थ न बहाया, पर्दा प्रथा, भ्रूण हत्याख् बारात छोटी ले जाना व नशा, रिश्वतखोरी, नारी शिक्षा व जल सरंक्षण के लिये युवाओं को कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। बूरा सिरोही खाप की सरकार से नशाबंदी व भारतीय नस्ल की शुद्रा देशी गौ वंश की हत्या बंदी पर राष्ट्र कानून की मांग है।
सर्व बूरा सिरोही खाप का 13वां स्थापना दिवस 2 मार्च को कालियावास में



