उप मंडल रोजगार कार्यालय अब सिर्फ बेरोजगारो को भता देने तक सीमित रह गया है। समालखा मे 3288 शिक्षित युवक व युवतियो ने बेजरोजगारी भत्ते के लिए पंजीकरण किया हुआ है। जिन्हे हरियाणा सरकार की पुरानी बेरोजगार भता योजना के साथ साथ सक्षम युवा योजना के तहत भता दिया जा रहा है।
सहायक रोजगार कार्यालय के असिस्टेंट कपिल के मुताबिक प्रदेश सरकार की सक्षम युवा योजना के तहत पंजीकृत कक्षा 12वी के 621 बेरोजगारो को 1200 रुपए प्रतिमाह, 263 स्नातको को 2000 रुपए और 70 स्नातकोत्तर बेरोजगार यूवओं को 3500 रुपए प्रतिमाह भत्ता दिया जा रहा है। इसी तरह पुरानी बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 12वी कक्षा के 168 लोगों को 1200 तथा 20 स्नातक को 2000 और 2 स्नातकोत्तर को भी 2000 रूपए बेरोजगार भता दिया जा रहा है।
कार्यालय असिस्टेंट कपिल ने बताया कि समालखा के सहायक रोजगार कार्यालय के ताजा डाटा के अनुसार कक्षा 10वी के 76, 12वी के 2222, स्नातक 744, स्नातकोत्तर 150 के अलावा बिल्लो मैट्रिक के 9, आईटीआई के 73 और 14 डिप्लोमा होल्डर पंजीकृत है।