अंबाला। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। नगराधीश आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहें थे। नगरधीश अभिषेक गर्ग ने इस मौके पर शिविर में पंहुचे प्रार्थियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। इसके साथ सरकार द्वारा क्रियांन्वित की गई जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यो बारें भी आमजन को जागरूक करें। शिविर में केसरी से अजय कुमार द्वारा पेंशन से संबंधी समस्या रखी गई, ऐसी ही अंबाल शहर सरस्वती नगर से आएं मुकेश कुमार ने सिवरेज बंद होने बारें, गांव लोटा से जसमेर सिंह ने राशन कार्ड कटने की समस्या को लेकर, रतनहेडी से परिवार पहचान पत्र से संबंधी समस्या को रखा, इसके साथ-साथ अन्य स्थानों से आएं लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। नगराधीश ने सभी की समस्याएं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उदेश्य से शुरू की गई हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। जिलें का कोई भी नागरिक इन शिविरों में अपनी समस्याओं व शिकायतों को रख सकता है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता हैं। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।