सूरजकुंड में आयोजित 39वां अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लकड़ी के सामान पर्यटकों को बहुत लुभा रहे हैं। वहीं अनेक डिजाइन में छोटे से लेकर बड़े आकार के तैयार किए आईने (दर्पण) के साथ-साथ लकड़ी से बनाई ओखली, फोटो फ्रेम व बाउल भी मेला में खूब पसंद की जा रही है। सूरजकुंड मेला में स्टॉल नंबर 865 के संचालक सहारनपुर के सलमान लकड़ी के आकर्षक उपयोगी सामान ओखली, फोटो फ्रेम व बॉउल आदि के साथ प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए पहुंचे है। उनके इन लकड़ी की उपयोगी व आकर्षक वस्तुओं को पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग आकार के आईने भी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं।