अंबाला। सफाई मजदूर संघ अंबाला छावनी के संगठन का अधिवेशन अंबाला छावनी कुमार धर्मशाला में संपन्न हुओ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जयपाल जी एवं जिला अध्यक्ष अरुण जोशी भारतीय मजदूर संघ ने की। मंच का संचालन जिला मंत्री कंवरपाल भारतीय मजदूर संघ अंबाला ने किया और इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्रीमान हवा सिंह जी रहे और उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं को अपने संबोधन में भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया जिसको सभी कार्यकतार्ओं ने सुना और तरसेम सिंह जी प्रदेश कार्यालय सचिव भारतीय मजदूर संघ पूर्व अध्यक्ष हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ बलजीत सिंह संधू जी एवं नगर के टउ शिवा एवं गौरव सैनी जी सैकड़ो कार्यकतार्ओं सफाई कर्मचारी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। नवीन कार्यकारिणी को उत्तरदायित्व दिया गया। प्रधान प्रवीण मा और सचिव रूपेंद्र ,कार्यकारी अध्यक्ष जगमाल, उपप्रधान देवेंदर, उप प्रधान सूरज, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ,सह कोषाध्यक्ष करण ,सह सचिव गौरव, प्रेस सचिव सुनील ,सलाहकार बलजीत सिंह संधू , संगठन मंत्री जिला मंत्री कंवरपाल बीएमएस कार्यकारिणी सदस्य कुलविंदर देवी दयाल और सारी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया और सभी ने भारत माता के उद्घोष करते हुए सभी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी साथियों को शुभकामनाएं दी।