उन्होंने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के सही तरीकों, सावधानियों तथा भ्रांतियों के निवारण पर विस्तार से चर्चा की। इसके पश्चात शिक्षकों के लिए एक अलग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. पूजा शर्मा ने कैंसर जागरूकता, लाइफस्टाइल संबंधी रोग, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ आदतें अपनाने के महत्व पर चर्चा की। सत्र के दौरान शिक्षकों ने अपने प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया के सदस्य भी उपस्थित रहे। क्लब के प्रधान डॉ. जोगिंदर सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली, नियमित जांच, तनाव प्रबंधन और स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा, उप-प्राचार्य मनीष सेमवाल, तथा मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने भी कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने रोटरी क्लब के सहयोग और विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता पहल की सराहना की। प्राचार्य महोदय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।



