रेवाड़ी। एचएसईबी वर्कर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सर्कल रेवाड़ी की ओर से झज्जर रोड़ स्थित शक्ति भवन प्रांगण में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की तबादला नीति की आलोचना करते नारेबाजी भी की।
धरने की अध्यक्षता सर्कल सचिव विक्रम यादव ने की व संचालन कोसली यूनिट के उपप्रधान राजबीर ने किया। इस धरना-प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारिणी से मनोज सैनी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं े एसीएस पावर, बिजली मंत्री और सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द एचएसईबी वर्कर यूनियन के केंद्रीय नेताओं को बुलाकर बातचीत कें और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। इस अवसर पर रेवाड़ी यूनिट के प्रधान सोमदत्त और उनकी कार्यकारिणी, कोसली यूनिट प्रधान जयप्रकाश तथा उनकी कार्यकारिणी एवं धारुहे्ड़ा यूनिटन के प्रधान पोहप सिंह व उनकी कार्यकारिणी के सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर शमशेर सिंह, विजय प्रधान, मनोज सैनी व विक्रम यादव ने भी विचार रखे।
सर्कल सचिव विक्रम यादव ने सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि एचएसईबी वर्कर यूनियन आपकी सभी मांगों को मनवाकर दिखाएगी तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द कराएगी।