बोले, हरियाणा के सभी जिलों से पंजाब, हिमाचल के लिए भेजी जा रही है राहत सामग्री
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय, खरखौदा (सोनीपत) से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ौली ने कहा कि आपदा के समय मानवता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक पवन खरखौदा तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार और भाजपा का संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की लगातार सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ से पीड़ित है और ऐसे हमारा कर्तव्य है कि हम संकट की इस घड़ी में अधिक से अधिक मदद करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर जिला से हर रोज राहत सामग्री पंजाब हिमाचल के लिए भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा से जो राहत सामग्री पंजाब भेजी जा रही है उससे वहां के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में भी हर संभव सहायता के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी आगे आएं और बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद करने में सहयोगी बनें।
