रतिया : शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रतिया की दो छात्राओं ने यूजीसी द्वारा आयोजित दिसंबर नेट परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर महाविद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्नातकोत्तर हिन्दी की छात्रा परमेश्वरी देवी सत्र 2023-25 और एमए हिन्दी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा रानी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
महाविद्यालय प्राचार्य परमजीत संधा ने अपने बधाई संदेश में छात्रा पूजा रानी, परमेश्वरी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा उत्तीर्ण करना छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो सुरेन्द्र शर्मा ने छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की सतत मेहनत, अनुशासन, लगन और अध्ययनशील प्रवृत्ति का सशक्त प्रमाण है। छात्रा पूजा रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया।