प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी राजकुमार जैन ओसवाल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित जैन समाज रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली के समस्त जैन समाज द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर मेमोरियल हॉल में सुबह 9 बजे भव्य रूप से किया गया, जिसमें देशभर से जैन समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्यों ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के उपायुक्त राजा बांठिया ने विषय प्रस्तुति दी। आयोजकों में के. एल. जैन अध्यक्ष, भगवान महावीर मेमोरियल समिति एवं दिनेश दोषी अध्यक्ष, जैन महासभा दिल्ली की प्रमुख भूमिका रही।
करीब 90 वर्षीय राजकुमार जैन ओसवाल ओसवाल कास्टिंग्स (ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) के चेयरमैन हैं और उनका जीवन समाजसेवा, धार्मिक आस्था और उद्योग जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियों का संगम रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में देश-विदेश में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
बाक्स :
पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान :
श्रावक रत्न (1999, पालनपुर), समाज रत्न (2001, फरीदाबाद), जैन रत्न (2004, नागपुरा), शासन रत्न (2005, फरीदाबाद), समन्वय सौरभ (2014), समन्वय सेतु अलंकरण (2017, विज्ञान भवन, नई दिल्ली), दिल्ली गौरव अवॉर्ड (2024), सेवा रत्न अवॉर्ड (2025) तथा रोटरी लिगेसी लीडर अवॉर्ड (2025)।
इस सम्मान के बाद फरीदाबाद सहित जैन समाज में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे शहर के लिए गौरव का विषय बताया है।