पीएम श्री रा० व० मा० वि० दुराना में ज्ञान दान करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रभारी हरप्रीत, गांव की सरपंच कुमारी मनीषा एसएमसी प्रधान सोनिया एवं एचडीएफसी में कार्यरत व पूर्व छात्र अंकुश शर्मा, अमनदीप एवं रोहित ने भाग लिया ।हिंदी प्रवक्ता डॉ पूनम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे अपने रुचि और योग्यता के आधार पर और दुनिया में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए बड़े सावधानी पूर्वक अपने करियर का चुनाव करें। विद्यालय प्रभारी हरप्रीत प्रीत कौर ने कहा की छात्र मेहनत करें और अपने आस-पड़ोस में पढ़े लिखे लोगों के अतिरिक्त विशेष करियर काउंसलरों से भी मिलकर अपना मार्गदर्शन करें। सरपंच कुमारी मनीषा और एसएमसी प्रधान सोनिया ने इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता शिव चरण, करम सिंह, देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया।अंत में विद्यालय प्रभारी हरप्रीत कौर ने सभी का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना में ज्ञान दान करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का किया आयोजन



