प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मोदी जी का व्यक्तित्व हर वर्ग, विशेषकर जेन जेड के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि मोदी जी देश के हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं, इसलिए रक्तदान शिविर, आंखों की जांच, दवाई वितरण और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।
धनखड़ ने कहा कि मोदी जी ने मातृत्व, स्वच्छ जल, शौचालय और रसोई गैस जैसी योजनाओं से देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाया है। सेवा पखवाड़े के तहत 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर चलाकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री की ऊर्जा से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में निवेश करने का आह्वान किया। साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत का विश्वास जताया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं, डॉक्टरों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
पीएम मोदी का व्यक्तित्व जेन-जेड के लिए प्रेरणादायक- धनखड़



