प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हमें राष्ट्र के लिए अपना अधिकतम प्रयास करने की प्रेरणा देता है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान देना चाहिए यह शब्द भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा डॉ राजवीर आर्य ने सेक्टर 24 तीर्थ महर्षि दयानंद पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण तथा हवन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
सेक्टर 24 मासी चंपा पार्क में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वैदिक मंत्र द्वारा हवन यज्ञ किया गया उसके उपरांत पौधा रोपण किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता इस कुमार राणा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को हर प्रकार से सुदृढ़ किया है चाहे वह आर्थिक रूप से हो सांस्कृतिक रूप से या सामाजिक रूप से। ईश कुमार राणा नें कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें दुनिया भर मे भारत माता का मस्तक ऊंचा किया है
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मंत्री रविंद्र टोसमद, मंडल महामंत्री दीपक गोयल, दलवीर आर्य मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार व सुमित गर्ग, प्रमोद शर्मा, विजय गुलाटी, राम अवतार गोयल, दीपक गोयल, अजय पाल, अमन मित्तल, पवन गुप्ता, धर्म पाल जुनेजा, दलवीर आर्य, गीता आर्य, बलराज सैनी, निधि गुप्ता, सविता, कोमल शर्मा, श्रीभगवान सिंगला, शकुंतला आर्य, जगदीश चोपड़ा, विनोद मंगल, शुभम चुग,सुरेंद्र चावला, अशोक अरोड़ा ,राजेश चावला आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रेरणा ले, राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान दें – डॉ राजबीर आर्य
