फतेहाबाद, 5 फरवरी। चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में व्यक्तित्व विकास पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. विजयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास एक सतत प्रक्रिया है जिसमें आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. लखबीर कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्रोफेसर सरोज ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर मंजू, रमन, कविता और सोनिया गुप्ता सहित छात्राएं मौजूद रही।