जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि नगर निगम पंचकूला के महापौर एवं अधिकारियों द्वारा शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए य़ह कार्य किसी निजी कंपनी को सौंपने बारे योजना बनाई जा रही है अगर य़ह योजना सिरे चढती है तो नगर निगम प्रशासन  का यह कदम इस शांतिप्रिय शहर के लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे जहां गुंडागर्दी को बढ़ावा मिलेगा वही अतिक्रमण हटने की बजाय ज्यादा बढ़ेगा तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से सारी पावर निजी एजेंसी के माफिया टाइप लोगों के हाथों में आ जाएगी, हर रोज लड़ाई झगडे होंगे तथा शहर की शांति भंग हो जाएगी ।
इस अवसर पर जजपा नेता के सी  भारद्वाज ने कहा कि इस योजना से सत्ता के कुछ करीबी लोगों को इसकी आड़ में अपने बन्दे फिट करने का मोका मिलेगा तथा उनके कमाई का जरिया भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचकूला की जनता य़ह सब देख चुकी है जब कुछ सत्ताधारी नेताओं की छत्रछाया में सफाई से संबंधित ठेकेदार ने नगर निगम के करोडों रुपये बिना पूरा काम किए डकार लिए थे जिसकी जांच विजिलेंस विभाग कर रहा है।