पैकेजिंग एंड डिस्पोजल से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। वहीं व्यापारियों की समस्या को देखते हुए सुबह धरनास्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट व नगर परिषद के अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी भी पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों की समस्याओं को जानने के बाद जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से बातचीत का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। बुधवार की सुबह 11 बजे एडीसी की अध्यक्ष्ता में सिरसा व हिसार के संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत होगी।
पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन ने उपायुक्त को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन



