अंबाला। एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर द्वारा किया गया। इस दिन की शुरूआत प्रार्थना, एनएसएस गीत और एनएसएस क्लैप के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने खतोली गाँव के मंदिर और गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने तनाव प्रबंधनऔर सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपने विचार प्रस्तुत किए। एनएसएस कोआॅर्डिनेटर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र से डॉक्टर आनंद कुमार ने महाविद्यालय में छात्रोंओ के बीच पहुंचकर छात्रों को अत्यंत प्रेरणादायक बातचीत के जरिए छात्रोंओ को अपने जीवन में बहुत अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्र चौहान ने स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर शिवाली शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला के एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने खतोली गाँव में चलाया स्वच्छता अभियान



