अंबाला। राजकीय महिला महाविद्यालय, अम्बाला शहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रार्थना, एनएसएस गीत और एनएसएस क्लैप के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं के सामान्य ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाना था। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं के लिए एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता नई दिशा ट्रस्ट से आए आंचल मैंम रहे। अपने व्याख्यान में मैम ने ‘इंपैक्ट आफ ए आई इन मॉडर्न लाइफ विषय’ पर अत्यंत महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त छात्राओं के लिए मोटिवेशनल टॉक का भी आयोजन किया गया, जिससे उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिली। दिन के अंत में स्वयंसेविकाओं के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान सभी स्वयंसेविकाओं ने स्वस्थ और तनाव-मुक्त जीवन जीने की शपथ भी ली।
एनएसएस कैंप का छठा दिन: छात्राओं ने ली स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने की शपथ



