पट्टीकल्याणा मे आयोजित राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन मे मौजूद प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को मंच पर बिठाया पर बोलने का मौका नही दिया गया। सोमवार को लघु उद्योग भारती के द्वारा राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरवीर भी मंच पर बैठे थे। देश भर से आए उद्यमियों को सीएम नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल,आरएसएस के क्षेत्रीय संचालक पवन जिंदल,संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल के अलावा लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियो ने संबोधित किया लेकिन उद्यमियों के सम्मेलन मे  उद्योग मंत्री को न बोलने देना चर्चा का विषय बना हुआ है।