जींद। नरवाना पुलिस व बिजली विभाग ने शानिवार को संयुक्त रूप से नशा व बिजली चोरी रोकने को लेकर गांव धमतान साहिब, रसीदां तथा रेवर में सर्च अभियान चलाया। जिसके तहत 83 बिजली चोरी के मामले पकड़े और साढ़े 13 लाख जुर्माना लगाया गया। दो बाइक को इंपाउड किया गया। संयुक्त अभियान में थाना शहर नरवाना, थाना सदर नरवाना, थाना गढ़ी, सीआईए स्टाफ नरवाना, चौकी धमतान साहिब, चौकी हुड्डा नरवाना पुलिस के कर्मी शामिल रहे। वहीं बिजली विभाग की ओर से एसडीओ बिजली विभाग धमतान साहिब व एसडीओ बिजली विभाग गढ़ी अपनी टीम के साथ अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। जिसके माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। पुलिस टीमों द्वारा गांवों में गहन तलाशी अभियान चला कर संदिग्ध व्यक्तियों व स्थानों की जांच की गई। गांव धमतान साहिब में दो मोटरसाइकिलों को नियमों के उल्लंघन के चलते इम्पाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग की टीम द्वारा बिजली चोरी के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करते हुए गांव धमतान साहिब में 52 बिजली चोरी के मामले पकड़े। जिन पर लगभग 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। गांव रसीदा व रेवर में भी बिजली विभाग द्वारा जांच के दौरान 31 बिजली चोरी के मामले सामने आए। जिन पर लगभग 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नरवाना में पुलिस और बिजली विभाग का संयुक्त सर्च अभियान, 83 बिजली चोरी के मामले पकड़े



