पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत भी रहे मौजूद
सांसद नवीन जिंदल द्वारा पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया है। जिंदल हाउस कैथल के प्रभारी शंकर लाल गोयल ने डीसी प्रीति के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत भी मौजूद रहे। डीसी प्रीति ने इस नेक कार्य के लिए सांसद नवीन जिंदल का धन्यवाद व्यक्त किया और आमजन से आह्वान किया कि वे पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए आगे आएं। जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए राहत सामग्री पहुंचाएं।
पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने पंजाब में जो प्राकृतिक आपदा आई है, उसके दृष्टिगत वहां पर जनता की मदद करने के लिए पांच लाख का चेक दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिलाया कि भविष्य में भी जितनी मदद हो सकेगी, वो करेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व बीजेपी परिवार का धन्यवाद किया कि उन्होंने सबसे पहले पंजाब के लोगों की मदद करने का काम किया। उन्होंने पांच करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिए। मुख्यमंत्री जी से प्रेरित हो आज हरियाणा का प्रत्येक गांव पंजाब में सहायता भिजवा रहे हैं। इससे आपस में भाईचारा और प्रेम बढ़ा है।
पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जी ने पांच लाख रुपये की राशि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दी है। यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस विपदा में सभी का सहयोग जरूरी है।



