अंबाला सैनी सर्कल सभा की मासिक बैठक का आयोजन सभा के सेक्रेटरी बलबीर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे सभा के प्रधान देवेन्द्र सैनी का सभा के उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भव्य अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधान देवेन्द्र सैनी ने समाजहित के विभिन्न मुद्दो पर विशेष चर्चा की एवं उपस्थित सभागार के सदस्यों से सुझाव भी मांगे, वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के कुछ जिलो में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिससे काफी नुकसान होने की संभावनाएं बन चुकी है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मदद के लिए सामने आने की जरूरत है। इसी कड़ी में प्रधान देवेन्द्र सैनी ने अंबाला सैनी सर्कल सभा की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री को 2 लाख 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई। बैठक में सैनी हाई स्कूल को लेकर भी विशेष चर्चा की गई, जहां स्कूल प्रंबंधक कमेटी सदस्यों ने सैनी हाई स्कूल में बच्चों की संख्या में हुई बढ़ौतरी को मध्यनजर रखते हुए स्कूल में कुछ कक्षा रूम बनाने का सुझाव दिया। जिसपर सभा के प्रधान देवेन्द्र सैनी ने उपस्थित सभागार से सहमति लेते हुए स्कूल में 2 कमरे बनाने की घोषणा कर दी है, ताकि स्कूल के बच्चों को खुले महौल में शिक्षा प्रदान की जा सके। इस मौके पर संरक्षक दलबीर सिंह पूनिया, पूर्व प्रधान जब्बर सैनी, उप प्रधान मोहन लाल सैनी व रामचन्द्र सैनी, अनिल सैनी, नैब सैनी, डॉ. केसी सैनी, दीपक सैनी, देवीचंद, सुंदर लाल, कृष्ण सैनी, ज्ञानचंद सैनी, आशु सैनी, स्वर्ण सैनी, स. ठाकुर सैनी सहित अनेको सदस्य मौजूद रहे।
8 फोटो 2 बैठक को संबोधित करते मुख्यवक्ता।
पंजाब केसरी विजय वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति पद्म श्री शांतिदूत आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म. सा.के पावन सान्निध्य में एस.ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पदाधिकारियों ने किया नमन
अंबाला। नागौर में पंजाब केसरी विजय वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति पद्म श्री शांतिदूत आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म. सा.के पावन सान्निध्य में एस.ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर के पदाधिकारियों ने सौभाग्यशाली दर्शन किए। इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारियों प्रधान हितेश जैन चीकू, सचिव नमन जैन (सी.ए.), प्रबंधक हितेश जैन बरड़, कोषाध्यक्ष अतुल जैन सराफ ने गुरु महाराज श्री के चरणों में विनम्र भावों से नमन करते हुए विद्यालय के भविष्य के विजन एवं आगामी प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं, नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक उत्थान को जोड़ते हुए बच्चों को सर्वांगीण विकास प्रदान करना संस्था का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए आगामी समय में अधुनातन शैक्षणिक साधनों का विस्तार, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं का उन्नयन,खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नए प्रोजेक्ट्स जैसे कार्य प्राथमिकता पर लिए जाएंगे। इसी क्रम में विद्यालय द्वारा 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले भव्य समारोह के लिए आचार्य श्री को विनम्र निमंत्रण भी अर्पित किया गया।गुरुदेव ने विद्यालय की प्रगति हेतु आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जो जीवन में संस्कार, चरित्र और अनुशासन का बीज रोपित करे। उन्होंने पदाधिकारियों को समाजहित और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी विद्यालय की उन्नति और प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अंबाला सैनी सर्कल सभा की मासिक बैठक हुई, कई मुद्दों को लेकर किया गया विचार विमर्श



