बाड़ा अंबाला आरोग्य मंदिर, बाड़ा अंबाला में एक जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेद अधिकारी, अंबाला, डॉ. शशिकांत शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. समिधा शर्मा (एम.डी. आयुर्वेद), इंचार्ज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर 20 अगस्त को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉ. समिधा शर्मा के निर्देशन में महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रजोनिवृत्ति (मीनोपॉज) से पहले और बाद में शरीर में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी देना था। डॉ. समिधा शर्मा ने बताया कि रजोनिवृत्ति एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, परंतु इसके दौरान कई बार महिलाएं मानसिक तनाव, थकान, हड्डियों की कमजोरी, नींद की कमी और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझती हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन परिवर्तनों के बारे में सही जानकारी और मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं इस चरण को सहजता से पार कर सकती हैं। डॉ. शर्मा ने आयुर्वेद के सूत्रों के माध्यम से दिनचर्या को संतुलित बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि नियमित जीवनशैली, संतुलित आहार, समय पर भोजन, ध्यान व संयमित दिनचर्या महिलाओं को इस दौर में स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। इसके साथ ही योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि योगासन, प्राणायाम और ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्मोन संतुलन बनाए रखने और संपूर्ण शरीर के अंगों के कार्यों को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी देते हुए एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने डॉ. शर्मा से व्यक्तिगत समस्याओं पर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर में लगभग 60 ग्रामवासियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। योग प्रशिक्षिका सोनिया शर्मा ने नशे से बचाव हेतु योग, प्राणायाम और जीवनशैली में सुधार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मानसिक संतुलन और आत्म-नियंत्रण के लिए योग एक प्रभावी साधन है। शिविर में ग्राम की अन्य प्रमुख महिलाएँ जैसे ज्योति, जगीरो, जसविंदर और हरप्रीत आदि भी उपस्थित रहीं और उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर नसीब डिस्पेंसर द्वारा गंभीर बीमारियों से समय पर जांच व सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
आरोग्य मंदिर बाड़ा अंबाला में रजोनिवृत्ति के बारे में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया
