जींद। अग्रवाल जनहित समिति संस्थापक चेयरमैन लाला रामनिवास करसिंधु द्वारा पुरानी मंडी, कपास मंडी एवं हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में सभी एंट्री प्वाइंट एवं गेट पास बनाने की सुविधा को लेकर सीएम के नाम मांग पत्र मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा को सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों ने बताया कि आने वाले गेहूं के सीजन में फसल के गेटपास बनवाने के लिए जो प्वायंट हैं, वो कम है। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वाहनों की लंबी लाइने लगने से जाम की स्थिति पैदा होगी। किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर गेटपास प्वाइंटों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसानों को गेटपास कटवाने के लिए परेशानी न हो। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि ये मांग पत्र सीएम ऑफिस भेज दिया जाएगा। जो मांग है वो विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के भी संज्ञान में लाकर सीएमए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।