जींद। शिवभक्तों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व इस बार 15 फरवरी को श्रद्धा से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि इस बार शिव भक्तों के लिए बेहद खास होगी। इस दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, साध्य योग, शुक्ल योग, धु्रव योग, व्यतिपात और वरियान योग का भी प्रभाव बना रहेगा। वहीं श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त मिलेंगे। जिनमें भक्त पूजा अर्चना कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विधि विधान से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करने पर व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह रहेगा शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहुर्त : सुबह पांच बजकर 21 मिनट से छह बजकर 12 मिनट।
रुद्राभिषेक का शुभ समय : 11:07 बजे से एक बजकर चार मिनट तक।
अभिजीत मुहुर्त : 12 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
संध्या पूजन मुहूर्त : पांच बजकर 35 मिनट से रात्रि 12:18 बजे तक।
शहर के प्रमुख मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि शहर के मुख्य मंदिरों में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पटियाला चौक स्थित शिव मंदिर, महावीर मंदिर, ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर, शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, रघुनाथ मंदिर, रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर में जलाभिषिेक को लेकर विशेष आयोजन किए जाएंगे। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर में विशेष सजावट की जाएगी। मंदिर में हजारों शिवभक्त चल चढ़ाने के आते हैं। मंदिर पूरा दिन जलाभिषेक के लिए खुला रहेगा। मंदिर में चार पहर की पूजा रहेगी। पूरा दिन यज्ञ व संकीर्तन होंगे। शिवलिंग को विशेष रूप से सजाया जाएगा। हर प्रहर में बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाए जाएंगे। फलाहार का प्रसाद प्रभु को भोग लगेगा। शाम को महाआरती की जाएगी। गंगाजल, शहद व देशी घी से अभिषेक करने