साधु संतों का एक-एक पल समाज एवं मानव कल्याण को समर्पित- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ब्रह्मलीन महंत राजेश्वर पुरी जी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि साधु संतों का एक-एक पल समाज एवं मानव कल्याण को समर्पित हैं। आप लोग सनातन को आगे बढ़ा रहे हैं। सामान्य आदमी केवल अपने बाल बच्चों को परिवार मानते हैं, लेकिन संत लोग पूरे समाज को अपना परिवार मानते हैं। आज सनातन और मातृभूमि की रक्षा की जिम्मेदारी संतो के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। मैं अपील करता हूं सभी से कि उनके जन्मदिन 17 सितंबर के दिन यज्ञ का आयोजन करें। नरवाना के खरल में विशाल हवन यज्ञ में वे स्वयं भाग लेने जाएंगे। जहां संतों का आशीर्वाद लेंगे।
सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को डेरा बाबा परमहंस पुरी सूरजकुंड माता गेट कैथल में श्री श्री 1008 मच्छंदर पुरी जी महाराज वेलफेयर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मलीन महंत राजेश्वर पुरी जी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आमजन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से साधु संतों ने शिरकत की। इस अवसर पर रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।



