वार्ड तीन में घर-घर कंजक पूजन हुआ अंबाला। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर अंबाला शहर वार्ड न -3 से युवा कांग्रेस नेता संजीव शर्मा (संजू) द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं का विधिवत पूजन किया और देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर संजीव शर्मा व उनकी धर्मपत्नी प्रियंका संजीव शर्मा ने कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।