जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रबुद्ध समाजसेवी विपिन यादव माजरा पर फिर से विश्वास जताते हुए जेजेपी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। विपिन ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के संरक्षक चौधरी अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत सिंह चौटाला, पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। विपिन यादव ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वो अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे।