जींद। धान 1121 की आवक निरंतर मंडी में जारी है। बीते साल की अपेक्षा इस साल आवक अब तक अधिक हुई है। भाव भी बीते साल से इन दिनों अधिक मिल रहे है। सोमवार को 4145 रुपये प्रति क्विंटल तक सबसे अधिक भाव उच्च क्वालिटी धान के रहे। अबतक 483777 क्विंटल आवक हो चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 357110 क्विंटल आवक हुई थी। इस साल 126667 क्विंटल अधिक आवक हुई है। भाव भी कुछ दिनों से बढऩे से किसान खुश नजर आ रहे है। जिन किसानों ने भाव बढऩे की उम्मीद से धान 1121 को नहीं बेचा उनको बढ़ रहे भाव से फायदा हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि अब तक बीते साल से अधिक आवक हुई है तो भाव भी अधिक बीते साल से मिल रहे है।
धान 1121 की आवक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, बीते साल से 1.26 लाख क्विंटल अधिक पहुंची मंडी में
