फतेहाबाद। इनेलो राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक 4 जनवरी रविवार को फतेहाबाद में सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में होगी। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला करेंगे। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक सम्पत सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा सहित प्रदेशभर से वरिष्ठ इनेलो नेता भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर इनेलो द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। इसको लेकर इनेलो की जिला स्तरीय जाट धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने की वहीं मुख्य रूप से युवा इनेलो नेता गौरव सम्पत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में अभिनंदन समारोह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए गौरव सिंह ने कहा कि उनके पिता सम्पत सिंह चौटाला परिवार में एक सदस्य के रूप में जाने जाते हैं। पूर्व सीएम स्व. औमप्रकाश चौटाला ने सम्पत सिंह को जो मान-सम्मान दिया, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। गौरव सिंह ने कहा है कि भले ही किन्हीं कारणों से उन्हें इनेलो को छोडऩा पड़ा लेकिन इनेलो के बिना वह अधूरे थे। सम्पत सिंह कहीं भी गए लेकिन उनके दिल से इनेलो के प्रति लगाव कभी कम नहीं हो पाया। पूर्व सीएम के बिछुड़ जाने के बाद अभय सिंह चौटाला जिस तरह उनकी नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में सम्पत सिंह ने भी अभय सिंह चौटाला के साथ जुडक़र पूर्व सीएम के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है। इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने कहा कि इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं पूर्व मंत्री सम्पत सिंह का अभिनंदन समारोह फतेहाबाद में होना यहां के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इनेलो का फतेहाबाद जिले से विशेष लगाव रहा है। खासकर सम्पत सिंह का यह गृहक्षेत्र भी रहा है। वह यहां से विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और सभी कार्यकर्ता जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारियों में लग गए हैं। नए साल में इनेलो एक नए जोश के साथ जनता के बीच जाएगी। बैठक को इनेलो के प्रदेश महासचिव बलविन्द्र कैरों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि सिंह डांगरा, शहरी जिलाध्यक्ष हरबंस खन्ना, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, आईएसओ प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां ने संबोधित किया। इस अवसर पर हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, बीसी सैल जिलाध्यक्ष भागीराम सोनी, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष नरेण पोटलिया ढांड, पूर्व प्रत्याशी सुमनलता सिवाच, अजय रोहज, रमेश लाली, मेवा सिंह भड़ोलांवाली, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, अमन शर्मा, राजकुमार मित्तल, रामस्वरूप दुग्गल, डॉ. नफे सिंह, जसविन्द्र सिंह सरपंच, राधुराम अयाल्की सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।