अंबाला। रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रणजीत नगर स्थित बादशाही मस्जिद मे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह जानकारी रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान मेराज आलम ने दी। उन्होंने बताया कि मौलाना जनाब मोबससिर रजा और रोजेदारों ने इफ्तार पार्टी में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। मेराज आलम ने कहा कि माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है। हमें मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इफ्तार से आपसी मोहब्बत और भाईचारा का माहौल बनता है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए ओर रमजान का महीना पाक महीना है। सब लोग आने वाले त्योहार ईद को मिल जुल के मनाएं। इस अवसर पर मोहम्मद मासूम रजा, मोहम्मद नूर आजम, जुनैद अंसारी, कलीम अशरफ, रहमत भाई, मोहम्मद सलीम, बब्लू भाई, मो. फारूक, इसरार भाई, ओवैश रजा, मो. नौशाद, मोहम्मद वसीम, मो.आसिफ, फरमान हसन, मेहंदी हसन,हाफिज इरफान, अनवर, इरफान, भाई, अमन, दिलावर, मो.इलियास, ईशाक भाई, मो.साजिद,अकरम, अब्दुल सकूर ,मो.साजमा,मो.अली, हसनैन भाई,आदि मौजूद रहे।