रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर कि शुरूआत मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक यादव, जतिन सैनी तथा अन्य उपस्थित सदस्यों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।
शिविर में रक्त परीक्षण, ब्लड शुगर, विटामिन डी, विटामिन बी12, लिपिड प्रोफाइल, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड प्रोफाइल, यूरिन रूटीन एवं माइक्रोस्कोपी जाँच के साथ साथ पूरे पेट का अल्ट्रासाउंड जिसमें लीवर, किडनी, गॉलब्लैडर, पैंक्रियाज आदि की जाँच की गई।
शाखा के अध्यक्ष जतिन सैनी, सचिव सचिन सिंघल तथा कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि शिविर में 49 व्यक्तियों ने अपनी जांच करवाई। संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान हैं, क्योंकि इनसे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ दिनेश वर्मा ने कहा कि श्री राम शाखा द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस मौके पर रमेश सचदेवा, डॉ आरबी यादव, दिनेश सैनी, डॉ नीरज यादव, डॉ तरुणा यादव, डॉ प्रशांत यादव, यश अरोड़ा, राहुल जैन, मोहित गोयल, मनीष अग्रवाल, सुमित सतीजा, प्रदीप जैन, अनुराधा सैनी, नवीन सैनी, पंकज शर्मा, रिद्धि गुप्ता, पूजा सतीजा आदि मौजूद रहे।