श्री दिगम्बर जैन सभा रजि०, अतिशय क्षेत्र अम्बाला शहर द्वारा दसलक्षण पर्व के पाँचवें दिवस ह्लउत्तम सत्य धर्मह्व का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न किया गया। प्रात:कालीन कार्यक्रम में प्रभु का पावन जिनाभिषेक, शांतिधारा एवं जिन पूजन विधिवत सम्पन्न हुए, जिनमें समाज...




















