बाढड़ा, 21 मार्च : (): हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग एवं दोषपूर्ण मतदान बाबत प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने बताया कि चुनाव की मार्फत इस देश में राजनीति नहीं हो रही बल्कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है द्य जनभावना की माने तो क्रॉस वोटिंग में बड़े स्तर पर खरीद फरोख्त हुई है ढ्ढ यदि जनभावना सत्यता पर आधारित है तो किसी एक को दोष नहीं दिया जा सकता। क्रॉस वोटिंग करने वाले, करवाने वाले एवं लाभार्थी सभी तो दोषी हैं। राज्यसभा चुनाव में मतदान चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं, जिनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण से आमजन के लिए नजीर पेश करेंगे, परंतु यहां तो सब उल्टा हो रहा है। हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव से प्रतीत होता है की सब कुछ तय था फिर भी, जीतने वाला भी चूक से जीत गया और हारने वाला भी चूक से हार गया। यद्यपि जीता वही जिसे संवैधानिक दृष्टि से जीतना चाहिए था मगर कथित खरीद फरोख्त का यह खेल लोकतंत्र पर भारी पड़ गया। इस चुनाव से जुड़ा हर व्यक्ति, शासन, प्रशासन, सवालों के घेरे में है। मगर दुखी है तो सिर्फ आमजन, आम मतदाता मन में उठते सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। वोट चोरी, चुनाव चोरी, ईवीएम गड़बड़ी एवं जबरन हार स्वीकार करवाने से खरीद फरोख्त तक क्या ऊपरी स्तर पर कुछ भी करना ठीक है। इस बाबत सवाल उठना जरूरी भी है ताकि उनका जवाब ढूंढा जा सके।