– राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का हर बच्चा व हर महिला पूरी तरह स्वस्थ और सशक्त बने। कृमि मुक्त हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा का सपना तभी साकार होगा जब समाज की मूल शक्ति यानी महिलाएँ और बच्चे पूर्णतः स्वस्थ होंगे।
उन्होंने आज मॉप-अप दिवस पर कहा कि बच्चों, किशोर-किशोरियों एवं प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को कृमि संक्रमण से मुक्त करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेशभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।