हाल ही में आई भीषण बाढ़ जैसी स्थिति के दौरान जहां अंबाला शहर के कई इलाके प्रभावित हुए, वहीं समाज के कुछ सेवाभावी व्यक्तियों ने बिना किसी भेदभाव के मदद का हाथ बढ़ाया। ऐसे ही युवा समाजसेवी हर्ष साहनी को आज स्थानीय अंबाला शहर मुस्लिम समाज के प्रधान मिराज आलम और उपप्रधान मोहम्मद फारूक व अन्य ने हजारों मुस्लिम समाज की ओर से सम्मानित किया गया और हर्ष साहनी का धन्यवाद किया गया।प्रधान मिराज आलम ने कहा हर्ष साहनी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न केवल राहत सामग्री पहुंचाई बल्कि उनकी टीम ने कई दिनों तक अंबाला शहर  में ग्राउंड लेवल पर काम किया।इस अवसर पर समाज के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा ,हर्ष साहनी ने मुश्किल की घड़ी में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। हम उनके शुक्रगुजार हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी वो इसी तरह समाज के लिए काम करते रहेंगे और मुस्लिम समाज के प्रधान मिराज आलम और उप प्रधान ने कहा कि अंबाला शहर में लगभग 10000 से ज्यादा मुस्लिम लोग हैं ,जब भी हर्ष साहनी जी कहेंगे तो हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंबाला के विकास के लिए साथ खड़े होंगे।हर्ष साहनी ने भी इस अवसर पर कहा कि वो समाज की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं और किसी भी धर्म या जाति से ऊपर उठकर हर जरूरतमंद की मदद करने को हमेशा तत्पर रहेंगे ,इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है,” झ्र हर्ष ने कहा इस पूरे घटनाक्रम ने समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को और प्रबल किया है। ऐसे प्रयास आने वाले समय में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए एक मिसाल बन सकते हैं।