पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, युवा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणु गोपाल, रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट व किसान कांग्रेस के चेयरमैन जिला अंबाला हरबीर महल को आॅल इंडिया का राष्ट्रीय सचिव ओर पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके लिए हरबीर महल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, युवा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला का तहदिल से धन्यवाद किया। हरबीर महल ने कहा कि वे लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले कई वर्षों से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे है ओर आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। हरबीर महल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अंबाला में मजबूत करने का काम कर रहे है ओर भविष्य में भी अधिक से अधिक युवाओं व लोगों को कांग्रेस पार्टी में जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।
हरबीर महल को आॅल इंडिया राष्ट्रीय सचिव ओर पंजाब, हिमाचल, चंड़ीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया



